10 अप्रैल को राज्यसभा की शपथ लेंगे नीतीश कुमार, इस्तीफे के बाद बिहार में नई सरकार का रास्ता साफ

डिजिटल आवाज प्लस | पटना/नई दिल्ली

बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने आ रहा है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। सूत्रों के मुताबिक, वह 9 अप्रैल को दिल्ली रवाना होंगे, जहां अन्य निर्वाचित सदस्यों के साथ शपथ ग्रहण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

इस्तीफे की टाइमिंग पर सस्पेंस खत्म
जेडीयू सूत्रों की मानें तो राज्यसभा की शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे। संभावना जताई जा रही है कि 10 अप्रैल को शपथ लेने के बाद वह 11 अप्रैल को पटना लौटकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं।

14 अप्रैल के बाद नई सरकार गठन के संकेत
बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर भी तस्वीर साफ होती दिख रही है। राजनीतिक जानकारों के अनुसार, 14 अप्रैल को खरमास समाप्त होने के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व में नई सरकार का गठन हो सकता है। नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद ही इस प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाएगा।

सुरक्षा व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं
राजनीतिक बदलाव के बीच सुरक्षा को लेकर भी बड़ा फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को Z+ श्रेणी की सुरक्षा मिलती रहेगी। गृह विभाग की विशेष शाखा ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि उन्हें बिहार स्पेशल सिक्योरिटी एक्ट-2000 के तहत यह सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

राजनीतिक समीकरणों पर नजर
नीतीश कुमार के इस फैसले के बाद बिहार की सियासत में नए समीकरण बनते दिख रहे हैं। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि बीजेपी नेतृत्व में बनने वाली नई सरकार का स्वरूप कैसा होगा और उसमें किन नेताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी।

Click to Un-Mute
WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS