AAP सांसद अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की छापेमारी, हाल ही में बने थे राज्यसभा के डिप्टी लीडर

लखनऊ/नई दिल्ली | आवाज़ प्लस

आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर और अन्य ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को छापेमारी की। यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब हाल ही में उन्हें आम आदमी पार्टी की ओर से राज्यसभा का डिप्टी लीडर नियुक्त किया गया था, जिसमें उन्होंने राघव चड्ढा की जगह ली थी।

कई ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई
सूत्रों के अनुसार, ईडी की टीम ने एक साथ 8 से 9 स्थानों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई गुरुग्राम, पंजाब और जालंधर समेत विभिन्न लोकेशनों पर की जा रही है। मित्तल के आवास, फार्म हाउस और उनके बेटे से जुड़े ठिकाने भी जांच के दायरे में हैं।

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी भी जांच के घेरे में
बताया जा रहा है कि लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU), जिसे अशोक मित्तल संचालित करते हैं, वहां भी ईडी की टीम पहुंची है। जांच एजेंसी को यूनिवर्सिटी के फंड और वित्तीय लेन-देन में कथित अनियमितताओं की जानकारी मिली है, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की जा रही है।

जांच जारी, आधिकारिक बयान का इंतजार
फिलहाल ईडी की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। वहीं, आम आदमी पार्टी या अशोक मित्तल की ओर से भी छापेमारी को लेकर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

मामले की जांच जारी है और आने वाले समय में इससे जुड़े और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Click to Un-Mute
WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS