गुरुग्राम: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने की आत्महत्या, चार महीने पहले हुई थी इंटरकास्ट शादी

गुरुग्राम: शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पत्नी के साथ चल रहे विवाद के बाद एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान 33 वर्षीय ऋषभ दीक्षित के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और गुरुग्राम में रह रहा था।

पुलिस के अनुसार, ऋषभ ने करीब चार महीने पहले इंटरकास्ट शादी की थी। उसकी पत्नी मुंबई में नौकरी करती थी, जबकि वह चाहता था कि पत्नी नौकरी छोड़कर उसके साथ गुरुग्राम में रहे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच लगातार तनाव बना हुआ था।

फोन उठाना बंद किया, अगले दिन मिला शव

बताया जा रहा है कि घटना से एक दिन पहले ऋषभ ने अपनी पत्नी के फोन उठाने बंद कर दिए थे। संदेह होने पर पत्नी गुरुग्राम स्थित फ्लैट पर पहुंची, जहां दरवाजा अंदर से बंद मिला। इसके बाद मेंटेनेंस स्टाफ की मदद से दरवाजा तोड़ा गया।

दरवाजा खुलते ही अंदर का दृश्य देखकर सभी सन्न रह गए। ऋषभ का शव कमरे में छत के पंखे से लटका हुआ मिला।

सुसाइड नोट नहीं मिला, जांच जारी

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में पति-पत्नी के बीच नौकरी और रहने को लेकर तनाव की बात सामने आई है।

परिजनों से भी नहीं हो पा रहा था संपर्क

घटना से एक दिन पहले मृतक के परिवार वालों ने भी उससे संपर्क करने की कोशिश की थी, क्योंकि उसकी दादी का निधन हो गया था। हालांकि, उससे संपर्क नहीं हो सका।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, “परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।”

(आवाज़ प्लस के लिए विशेष रिपोर्ट)

Click to Un-Mute
WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS