लखनऊ में सीएम योगी की “जन आक्रोश महिला पदयात्रा”, बोले— विपक्ष का चेहरा बेनकाब, कांग्रेस-सपा महिला विरोधी

 

लखनऊ | आवाज़ प्लस

महिला आरक्षण बिल को लेकर राजधानी लखनऊ में मंगलवार को सियासी तापमान बढ़ गया, जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में “जन आक्रोश महिला पदयात्रा” निकाली गई। यह पदयात्रा कालीदास मार्ग स्थित सीएम आवास से शुरू होकर विधान भवन तक पहुंची।

पदयात्रा में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष सहित सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। शहर के विभिन्न वार्डों से आई महिलाओं ने बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

पदयात्रा के समापन के बाद आयोजित सभा में सीएम योगी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” पर विपक्ष का रवैया महिलाओं की गरिमा के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मुद्दे पर विपक्ष का असली चेहरा सामने आ गया है और कांग्रेस व सपा जैसी पार्टियां महिला हितों के प्रति गंभीर नहीं हैं।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि भाजपा इस मुद्दे को लेकर प्रदेशभर में अभियान चलाएगी। ब्लॉक स्तर से लेकर जिला मुख्यालय तक शक्ति प्रदर्शन कर विपक्ष को घेरा जाएगा।

गौरतलब है कि संसद में महिला आरक्षण से जुड़े “नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक” को लेकर जारी राजनीतिक खींचतान के बीच भाजपा ने देशव्यापी अभियान शुरू करने का ऐलान किया है। उसी के तहत लखनऊ में यह पदयात्रा आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी देखने को मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS