लस्सी में पेशाब मिलाने का आरोप, मेडक में हंगामा—दुकान का घेराव, कार्रवाई की मांग

मेडक: तेलंगाना के मेडक जिले के नरसापुर इलाके में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक पर आरोप लगा है कि वह लस्सी बनाते समय उसमें पानी के साथ पेशाब मिला रहा था। इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया और मौके पर जमकर हंगामा हुआ।

बताया जा रहा है कि मुख्य सड़क पर स्थित एक लस्सी-जूस की दुकान पर काम करने वाले युवक को कुछ लोगों ने संदिग्ध हरकत करते हुए देखा। आरोप है कि वह लस्सी तैयार करते समय उसमें यूरिन मिला रहा था। यह बात फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ दुकान पर इकट्ठा हो गई और उन्होंने दुकान का घेराव कर दिया।

हंगामे के दौरान दुकान मालिक ने कथित रूप से आरोपी युवक को वहां से भगा दिया। इसके बाद जब दुकान मालिक खुद दुकान बंद कर निकलने की कोशिश करने लगा, तो स्थानीय लोगों से उसकी तीखी बहस हो गई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। साथ ही खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वाले दुकानों में साफ-सफाई और सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने की भी मांग उठी है।

यह घटना न सिर्फ स्वास्थ्य से जुड़ा गंभीर खतरा है, बल्कि आम लोगों के भरोसे पर भी बड़ा सवाल खड़ा करती है। प्रशासन को ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवाई कर सख्त संदेश देना होगा, ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोबारा न हो।

Click to Un-Mute
WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS