आईपीएल 2026 में संजू सैमसन का बल्ला जमकर आग उगल रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में संजू ने शानदार नाबाद 87 रन ठोककर अपनी टीम को जीत दिलाई। इस दौरान उन्होंने 52 गेंदों पर 7 चौके और 6 लंबे छक्के लगाए।

इस धमाकेदार पारी के साथ संजू सैमसन ने आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में बड़ा उछाल मार दिया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज डेविड वार्नर को पीछे छोड़ते हुए टॉप-6 में जगह बना ली है।
अब संजू सैमसन के नाम आईपीएल में कुल 240 छक्के हो चुके हैं। खास बात यह है कि इस सीजन में ही वे 21 छक्के जड़ चुके हैं। अगर उनका यही आक्रामक अंदाज जारी रहा तो जल्द ही वे एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैं। एबी के नाम 251 छक्के दर्ज हैं और संजू उनसे सिर्फ 12 छक्के दूर हैं।
आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
- Chris Gayle – 357 छक्के
- Rohit Sharma – 317 छक्के
- Virat Kohli – 306 छक्के
- MS Dhoni – 264 छक्के
- AB de Villiers – 251 छक्के
- Sanju Samson – 240 छक्के
- David Warner – 236 छक्के
वहीं KL Rahul भी तेजी से इस रेस में आगे बढ़ रहे हैं। राहुल के नाम अब तक 232 छक्के हो चुके हैं और वे भी जल्द वार्नर के आंकड़े को पार कर सकते हैं।
अब क्रिकेट फैंस की नजर इस बात पर टिकी है कि क्या संजू सैमसन इस सीजन में एबी डिविलियर्स को पीछे छोड़कर आईपीएल के सबसे बड़े सिक्स हिटर्स की टॉप-5 लिस्ट में जगह बना पाएंगे।
