Operation Sindoor की बरसी पर IAF का दमदार VIDEO, दुश्मनों को दिया सख्त संदेश

पहलगाम आतंकी हमले के बाद शुरू किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली बरसी पर भारतीय वायुसेना ने एक खास वीडियो जारी कर देश को उस ऐतिहासिक सैन्य कार्रवाई की याद दिलाई, जिसने सिर्फ 88 घंटे में दुश्मनों को करारा जवाब दिया था।

भारतीय वायुसेना ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर रात 1 बजकर 5 मिनट पर यह वीडियो शेयर किया। बताया जा रहा है कि यही वह समय था, जब आतंकियों के ठिकानों पर पहला हमला किया गया था। वीडियो में वायुसेना की तैयारी, ऑपरेशन की रणनीति और सटीक एयर स्ट्राइक की झलक दिखाई गई है।

वीडियो के साथ भारतीय वायुसेना ने सख्त संदेश देते हुए लिखा —
“ऑपरेशन सिंदूर से न्याय मिला। कार्रवाई में सटीक, स्मृति में अमर। ऑपरेशन सिंदूर जारी है। भारत कुछ नहीं भूलता, भारत किसी को माफ नहीं करता।”

जानकारी के मुताबिक, पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना और सुरक्षा एजेंसियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों और उनके नेटवर्क को निशाना बनाया था। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कई अहम ठिकानों को तबाह किया गया।

वीडियो में जवानों की तैयारियां, एयर ऑपरेशन और मिशन के कई अहम दृश्य देखने को मिलते हैं, जो यह साफ संदेश देते हैं कि भारत अपनी सुरक्षा के मुद्दे पर किसी भी तरह की नरमी बरतने के मूड में नहीं है।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बड़ी संख्या में लोग भारतीय सेना और वायुसेना की बहादुरी की सराहना कर रहे हैं। यह वीडियो देशवासियों के मन में गर्व और दुश्मनों के लिए चेतावनी दोनों का काम कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS