नायब तहसीलदार की बहादुरी! चलती JCB पर लटककर खनन माफिया का 4 KM तक पीछा, VIDEO वायरल

महाराष्ट्र के नागपुर जिले से अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। कुही तहसील के बोरी नईक गांव में मंगलवार देर रात राजस्व विभाग की टीम पर हमला करने और नायब तहसीलदार को कुचलने की कोशिश का आरोप लगा है। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, राजस्व विभाग को इलाके में अवैध खनन की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद नायब तहसीलदार बुद्धभूषण निकालजे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासन की कार्रवाई देखकर खनन माफिया मौके से भागने लगे। इसी दौरान एक ट्रैक्टर चालक ने कथित तौर पर नायब तहसीलदार को कुचलने की कोशिश की।

मामले में सबसे चौंकाने वाला दृश्य तब सामने आया जब राजस्व टीम ने एक JCB मशीन को रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि JCB चालक मयूर थोटे ने वाहन रोकने के बजाय तेज रफ्तार में भगा दिया। नायब तहसीलदार बुद्धभूषण निकालजे उसे रोकने के लिए JCB पर चढ़ गए, लेकिन चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और उन्हें लटकाए हुए कई किलोमीटर तक दौड़ाता रहा।

बताया जा रहा है कि करीब 3 से 4 किलोमीटर तक नायब तहसीलदार चलती JCB पर जान जोखिम में डालकर लटके रहे। आरोप है कि चालक ने उन्हें गिराने के लिए वाहन को कई बार सड़क किनारे कांटेदार झाड़ियों की तरफ मोड़ा, जिससे उनके हाथ में चोट भी आई।

घटना की सूचना मिलते ही कुही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए आरोपी JCB चालक मयूर थोटे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस पूरी घटना का वीडियो सामने आने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों की सुरक्षा और अवैध खनन माफियाओं के बढ़ते हौसलों पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

Click to Un-Mute
WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS