ग्रहण योग का असर! 10 मई को इन 3 राशियों पर बढ़ सकती हैं मुश्किलें, बरतें सावधानी

10 मई को बनने वाला ग्रहण योग कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन चंद्रमा मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से राहु मौजूद हैं। राहु और चंद्रमा की युति से ग्रहण योग बनेगा, जिसे अशुभ माना जाता है। इसका असर खासतौर पर मेष, कन्या और मीन राशि के जातकों पर देखने को मिल सकता है। ऐसे में इन राशियों के लोगों को सतर्क रहने और कुछ विशेष उपाय करने की सलाह दी गई है।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए यह ग्रहण योग लाभ भाव में बनेगा। ऐसे में आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। नौकरी और कारोबार में छोटी गलती भी बड़ा नुकसान करा सकती है। कार्यस्थल पर विवाद से बचना होगा, वरना आपकी छवि खराब हो सकती है। मानसिक तनाव और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी बढ़ सकती हैं।

उपाय

सफेद वस्तुओं जैसे चावल, दूध, दही, चीनी और सफेद कपड़ों का दान करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए ग्रहण योग छठे भाव में बनेगा। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं और आपके कामों में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति पर भी असर पड़ सकता है और अचानक खर्च बढ़ सकते हैं। परिवार में तनाव की स्थिति बन सकती है।

उपाय

भगवान शिव की पूजा करें और नियमित रूप से शिव मंत्रों का जाप करें।

मीन राशि

मीन राशि वालों को करियर और शिक्षा के क्षेत्र में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। ऑफिस में अधिकारियों से मतभेद परेशानी बढ़ा सकते हैं। किसी पर ज्यादा भरोसा करना नुकसानदायक साबित हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

उपाय

शिवलिंग पर जल अर्पित करें और भगवान शिव का ध्यान करें।

ग्रहण योग के दौरान धैर्य और संयम बनाए रखना बेहद जरूरी माना जाता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार सकारात्मक सोच और धार्मिक उपायों से इसके नकारात्मक प्रभाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

Click to Un-Mute
WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS