अमेरिका-ईरान में बनी सहमति, धीरे-धीरे खुलेगा होर्मुज जलडमरूमध्य

तेहरान/वॉशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों देशों के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य को चरणबद्ध तरीके से खोलने पर सहमति बनी है। इसके तहत अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी में धीरे-धीरे ढील दी जाएगी और जलडमरूमध्य में फंसे जहाजों को जल्द बाहर निकलने की अनुमति मिल सकती है।

बताया जा रहा है कि अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने के बाद ईरान ने रणनीतिक रूप से बेहद अहम होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर दिया था। इसके चलते वैश्विक तेल आपूर्ति और समुद्री व्यापार पर बड़ा असर पड़ा। दुनिया के बड़े हिस्से का कच्चा तेल इसी समुद्री मार्ग से गुजरता है, ऐसे में अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला।

अरबी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों देशों के बीच बनी नई सहमति के बाद हालात सामान्य करने की दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं। सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि आने वाले कुछ घंटों में फंसे हुए जहाजों को सुरक्षित निकलने की अनुमति दी जा सकती है।

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह समझौता पूरी तरह लागू होता है तो वैश्विक ऊर्जा बाजार को बड़ी राहत मिलेगी। समुद्री व्यापार सुचारु होने से तेल और गैस की सप्लाई फिर सामान्य हो सकती है।

हालांकि अब तक अमेरिका और ईरान की ओर से इस समझौते पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। इससे पहले संघर्ष के दौरान अमेरिका ने ईरान के एक तेल टैंकर को निशाना बनाया था, जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर सख्त चेतावनी भी दी थी।

फिलहाल पूरी दुनिया की नजर होर्मुज जलडमरूमध्य पर टिकी हुई है, क्योंकि इस मार्ग के खुलने या बंद होने का सीधा असर वैश्विक अर्थव्यवस्था और ऊर्जा बाजार पर पड़ता है।

Click to Un-Mute
WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS