“झूठ का ढिंढोरा पीटकर जनता को गुमराह किया” — केशव मौर्य का राहुल-अखिलेश पर बड़ा हमला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सियासत में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ा बयान दिया है।

केशव मौर्य ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने संविधान और आरक्षण खत्म होने का “झूठा ढिंढोरा” पीटकर जनता को गुमराह किया, जो एक “महापाप” था। उन्होंने दावा किया कि अगर यह दुष्प्रचार नहीं किया गया होता तो उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और सपा का खाता खुलना भी मुश्किल हो जाता।

डिप्टी सीएम ने कहा कि अब जनता दोनों दलों की राजनीति को समझ चुकी है और 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता कांग्रेस-सपा का असली चेहरा पूरी तरह बेनकाब कर देगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश “कांग्रेस-सपा मुक्त” बनने की ओर बढ़ रहा है।

केशव मौर्य ने प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा कि हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली और बिहार के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी “कमल ही कमल” खिलने वाला है। उन्होंने कहा कि जनता अब विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की राजनीति के साथ मजबूती से खड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS