मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर कपूर खानदान की तीन पीढ़ियां अब एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं। कॉमेडी किंग Kapil Sharma की आने वाली फिल्म ‘दादी की शादी’ में Neetu Kapoor, उनकी बेटी Riddhima Kapoor Sahni और नातिन समारा साहनी पहली बार साथ दिखाई देंगी। खास बात यह है कि रिद्धिमा और समारा दोनों इसी फिल्म से एक्टिंग की दुनिया में कदम रख रही हैं।

तीन पीढ़ियां एक साथ
फिल्म में कपूर परिवार की तीन पीढ़ियों को एक फ्रेम में देखने को मिलेगा, जिसे फैंस के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं माना जा रहा। फिल्म के खास गाने ‘सेंटी’ में नीतू कपूर, रिद्धिमा और समारा एक साथ नजर आएंगी। समारा की क्यूटनेस और उनकी स्क्रीन प्रेजेंस पहले से ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।
कपूर परिवार की बदलती सोच
एक समय ऐसा था जब कपूर खानदान की बेटियों को फिल्मों में काम करने की अनुमति नहीं थी, लेकिन Karisma Kapoor और Kareena Kapoor Khan ने इस परंपरा को तोड़ा और इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई। अब रिद्धिमा और समारा का फिल्मों में आना कपूर परिवार की नई सोच और बदलते दौर का संकेत माना जा रहा है।
सोशल मीडिया से सिल्वर स्क्रीन तक
रिद्धिमा कपूर साहनी पहले ही नेटफ्लिक्स शो ‘Fabulous Lives of Bollywood Wives’ में नजर आ चुकी हैं, वहीं उनकी बेटी समारा सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। समारा अक्सर अपने मामा Ranbir Kapoor और नानी नीतू कपूर के साथ दिखाई देती हैं।
कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म ‘दादी की शादी’ का निर्देशन आशीष आर. मोहन ने किया है। फिल्म में कपिल शर्मा के अलावा सादिया खतीब, योगराज सिंह, सरथ कुमार और तेजू कोल्हापुरे भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह पारिवारिक ड्रामा 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
