OTT पर इस वीकेंड एंटरटेनमेंट का फुल डोज, ‘लुक्खे’ से ‘वाझा 2’ तक मचेगा धमाल

भीषण गर्मी और वीकेंड का कॉम्बिनेशन हो तो घर पर बैठकर OTT का मजा लेना सबसे बेहतर ऑप्शन बन जाता है। इस हफ्ते डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर क्राइम, रोमांस, सस्पेंस, कॉमेडी और एक्शन का जबरदस्त तड़का देखने को मिल रहा है। साउथ सिनेमा से लेकर कोरियन ड्रामा और बॉलीवुड स्टार्स तक, हर तरह का कंटेंट दर्शकों के लिए तैयार है। अगर आप सोच रहे हैं कि इस वीकेंड क्या देखें, तो ये लिस्ट आपकी वॉचलिस्ट को पूरी तरह सेट कर देगी।

‘लुक्खे’ में किंग का एक्टिंग डेब्यू

प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई म्यूजिकल क्राइम-सस्पेंस सीरीज ‘लुक्खे’ इस समय सबसे ज्यादा चर्चा में है। राशी खन्ना, पलक तिवारी और मशहूर रैपर किंग स्टारर इस सीरीज में ड्रग्स, म्यूजिक और बदले की कहानी दिखाई गई है। खास बात ये है कि किंग ने इसी सीरीज से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा है। वहीं राशी खन्ना दबंग पुलिस ऑफिसर ‘गुरबानी’ के रोल में दमदार एक्शन करती नजर आ रही हैं।

OTT पर आई अदिवि शेष की ‘डकैत’

अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की एक्शन थ्रिलर ‘डकैत’ अब प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। थिएटर में भले ही फिल्म को बड़ी सफलता नहीं मिली, लेकिन इसकी कहानी और एक्शन की खूब तारीफ हुई थी। ऐसे में जिन्होंने फिल्म सिनेमाघरों में मिस कर दी थी, उनके लिए अब घर बैठे इसे देखने का मौका है।

‘भरतनाट्यम 2: मोहिनीअट्टम’ में डार्क कॉमेडी का ट्विस्ट

नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई मलयालम फिल्म ‘भरतनाट्यम 2: मोहिनीअट्टम’ डार्क कॉमेडी पसंद करने वालों के लिए परफेक्ट चॉइस मानी जा रही है। सईजू कुरुप और सूरज वेंजारामूडु स्टारर यह फिल्म अपनी अलग कहानी और कॉमिक अंदाज से दर्शकों को एंटरटेन करने वाली है।

‘लव मॉकटेल 3’ देगा इमोशनल फील

कन्नड़ रोमांटिक ड्रामा ‘लव मॉकटेल 3’ आखिरकार OTT पर आ गई है। प्यार, ब्रेकअप और जिंदगी की नई तलाश की भावनात्मक कहानी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। यह फिल्म ZEE5 पर स्ट्रीम हो रही है और रोमांटिक फिल्मों के शौकीनों के लिए शानदार विकल्प बन सकती है।

कोरियन ड्रामा फैंस के लिए ‘माई रॉयल नेमेसिस’

कोरियन कंटेंट पसंद करने वाले दर्शकों के लिए नेटफ्लिक्स पर ‘माई रॉयल नेमेसिस’ रिलीज हो चुका है। लिम जी-यॉन और हियो नाम-जुन स्टारर यह रोमांटिक ड्रामा अपनी अनोखी कहानी की वजह से पहले ही सुर्खियों में बना हुआ है।

‘वाझा 2’ का OTT पर धमाकेदार आगाज

मलयालम फिल्म ‘वाझा 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करते हुए 200 करोड़ क्लब में जगह बनाई थी। अब यह फिल्म जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो चुकी है। चार दोस्तों की जिंदगी पर आधारित यह कॉमेडी-ड्रामा दर्शकों को हंसी और इमोशन दोनों का डबल डोज देने वाली है।

‘लव इंश्योरेंस कंपनी’ भी हुई स्ट्रीम

तमिल रोमांटिक कॉमेडी ‘लव इंश्योरेंस कंपनी’ भी अब OTT पर उपलब्ध है। फिल्म को हिंदी समेत कई भाषाओं में प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया है। हल्की-फुल्की रोमांटिक कॉमेडी देखने वालों के लिए यह अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है।

इस वीकेंड OTT प्लेटफॉर्म्स पर हर मूड और हर पसंद के हिसाब से कंटेंट मौजूद है। चाहे आपको एक्शन पसंद हो, रोमांस या फिर कॉमेडी—इस बार घर बैठे आपका पूरा मनोरंजन तय है।

Click to Un-Mute
WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS