बंगाल में BJP का बड़ा दांव, शुभेंदु अधिकारी होंगे नए मुख्यमंत्री , कल सुबह 11 बजे लेंगे शपथ, अमित शाह की मौजूदगी में लगी मुहर

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव तय हो गया है। बीजेपी विधायक दल की बैठक में शुभेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री पद के लिए चुन लिया गया है। उनके नाम पर सभी विधायकों ने सहमति जताई। अब वह राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। खास बात ये रही कि इस अहम बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह खुद पर्यवेक्षक के तौर पर मौजूद रहे।

पहली बार बंगाल में BJP सरकार

विधानसभा चुनाव में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिला है। पार्टी ने दो-तिहाई से ज्यादा सीटें जीतकर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल में पहली बार बीजेपी की सरकार बनने जा रही है।

कल होगा भव्य शपथग्रहण समारोह

कोलकाता में शनिवार सुबह 11 बजे शुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। समारोह को भव्य बनाने की तैयारी की जा रही है। बीजेपी के कई बड़े नेता और NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

ममता सरकार का हुआ अंत

7 मई को राज्यपाल ने 17वीं विधानसभा भंग कर दी थी, जिसके बाद ममता बनर्जी सरकार का कार्यकाल खत्म हो गया। अब नई सरकार के गठन का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है।

क्यों शुभेंदु अधिकारी पर लगा दांव?

शुभेंदु अधिकारी को बीजेपी की जीत का सबसे बड़ा चेहरा माना जा रहा है।

  • 2021 में नंदीग्राम सीट पर ममता बनर्जी को हराया
  • इस बार भवानीपुर में भी ममता को मात दी
  • बंगाल में बीजेपी को 207 सीटों तक पहुंचाने का श्रेय
  • लंबे समय तक नेता प्रतिपक्ष रहे
  • प्रशासनिक और संगठनात्मक अनुभव मजबूत
  • पीएम मोदी और अमित शाह के करीबी नेताओं में गिने जाते हैं

बंगाल की राजनीति में नया अध्याय

शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही बंगाल की राजनीति में एक नए दौर की शुरुआत मानी जा रही है। अब सबकी नजर नई सरकार के फैसलों और मंत्रिमंडल पर टिकी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS