नेपाल के त्रिभुवन एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, लैंडिंग के दौरान विमान के टायर में लगी आग, 289 लोग सुरक्षित

Tribhuvan International Airport पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब तुर्की एयरलाइंस के एक विमान की लैंडिंग के दौरान उसके टायर में अचानक आग लग गई। राहत की बात यह रही कि एयरपोर्ट प्रशासन और दमकल कर्मियों की तत्परता से आग पर तुरंत काबू पा लिया गया और विमान में सवार सभी 289 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

जानकारी के अनुसार, तुर्की एयरलाइंस की फ्लाइट TK-726 इस्तांबुल से काठमांडू पहुंची थी। विमान जैसे ही रनवे पर उतरा, उसके टायर से धुआं और आग की लपटें निकलने लगीं। घटना के बाद एयरपोर्ट पर कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया।

एयरपोर्ट सुरक्षा मामलों के एसपी राजकुमार सिलावल ने बताया कि दमकल टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। विमान में कुल 278 यात्री और 11 चालक दल के सदस्य सवार थे। सभी यात्रियों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि यात्रियों में संयुक्त राष्ट्र के कुछ अधिकारी भी शामिल थे।

हाल के महीनों में लगातार सामने आ रहे विमान हादसों के बीच इस घटना ने एक बार फिर हवाई सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है। हालांकि समय रहते कार्रवाई होने से इस बड़े हादसे को टाल दिया गया।

आवाज प्लस सच के साथ, हर पल

Click to Un-Mute
WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS