नोएडा के गेझा गांव में दिल दहला देने वाला हादसा — खेलते-खेलते 5 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित गेझा गांव में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। जानकारी के अनुसार, 5 वर्षीय नवदीप घर के पास लगे भारी लोहे के गेट पर चढ़कर खेल रहा था। तभी अचानक गेट टूटकर उसके ऊपर गिर पड़ा।

गंभीर रूप से घायल मासूम को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। मासूम की मौत से माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो इतना विचलित करने वाला है कि देखने वालों की आंखें नम हो जा रही हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि गेट काफी पुराना और कमजोर था। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। लोगों ने प्रशासन और नागरिकों से अपील की है कि घरों में लगे भारी गेट, ग्रिल और अन्य लोहे के ढांचों की समय-समय पर जांच कराई जाए, ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं को रोका जा सके।

#Noida #GezhaVillage #CCTV #AwazPlus #UPNews #Accident #ChildSafety #BreakingNews #NoidaNews #UttarPradesh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS