हिमाचल के चंबा में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी इनोवा; 6 पर्यटकों की मौत

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से सोमवार तड़के एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। चंबा-नूरपुर नेशनल हाईवे पर ककीरा के पास घार क्षेत्र में एक इनोवा कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 6 पर्यटकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 3 बजे हुआ। वाहन में ड्राइवर समेत कुल 10 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि सभी पर्यटक गुजरात के रहने वाले थे और मनाली से डलहौजी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज मोड़ पर वाहन अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। पुलिस और राहत टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती आशंका तेज रफ्तार या चालक को झपकी आने की जताई जा रही है, हालांकि अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

Click to Un-Mute
WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS