महिलाओं की सुरक्षा पर CM विजय सख्त, तमिलनाडु में बनी ‘सिंगापेन सिरुम्बू’ फोर्स

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री C. Joseph Vijay ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने राज्य में महिलाओं और युवाओं को नशे व अपराध से बचाने के लिए ‘सिंगापेन सिरुम्बू’ विशेष फोर्स के गठन का आदेश दिया था। अब राज्य पुलिस विभाग ने इस फोर्स का आधिकारिक गठन कर दिया है।

मुख्यमंत्री विजय ने कहा कि यह विशेष बल महिलाओं से जुड़ी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करेगा और राज्यभर में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों पर सख्ती से रोक लगाएगा।

फोर्स को कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं—

  • महिलाओं और युवाओं को ड्रग्स के जाल से बचाना।
  • ड्रग माफियाओं के खिलाफ सख्त अभियान चलाना।
  • महिलाओं के खिलाफ होने वाले यौन अपराधों की रोकथाम करना।
  • स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाना।
  • अपराधियों के खिलाफ त्वरित और कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करना।

इस विशेष यूनिट में मुख्य रूप से महिला पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है, जिन्हें विशेष अधिकार भी दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि राज्य के हर जिले में इस फोर्स की यूनिट बनाई जाए ताकि महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत किया जा सके।

पुलिस महानिदेशक (DGP) ने सरकार से मंजूरी मिलने के बाद इसकी औपचारिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।

क्या है ‘सिंगापेन सिरुम्बू’ का मतलब?

तमिल भाषा में ‘सिंगापेन’ का अर्थ ‘शेरनी’ और ‘सिरुम्बू’ का मतलब ‘चींटी’ होता है। इस नाम के जरिए संदेश दिया गया है कि यह फोर्स आकार में भले छोटी दिखे, लेकिन अपराधियों के खिलाफ इसकी ताकत और प्रभाव बेहद बड़ा होगा।

Awaz Plus Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS