पीएम मोदी की अपील से शेयर बाजार में हड़कंप! Jewellery Stocks में 12% तक की भारी गिरावट, निवेशकों में बढ़ी चिंता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक अपील का असर अब सीधे शेयर बाजार पर दिखाई देने लगा है। विदेशी मुद्रा बचाने के लिए सोने की खरीदारी टालने की सलाह क्या आई… ज्वेलरी कंपनियों के शेयर धड़ाम हो गए। टाइटन से लेकर कल्याण ज्वेलर्स और सेनको गोल्ड तक, कई बड़े स्टॉक्स में भारी गिरावट दर्ज की गई। आखिर क्या है पूरा मामला, देखिए इस रिपोर्ट में।

बाजार खुलते ही ज्वेलरी स्टॉक्स में बड़ी गिरावट

सोमवार को घरेलू शेयर बाजार में चौतरफा कमजोरी देखने को मिली, लेकिन सबसे ज्यादा असर ज्वेलरी सेक्टर पर पड़ा।
टाइटन, कल्याण ज्वेलर्स, सेनको गोल्ड और स्काई गोल्ड एंड डायमंड्स जैसे शेयरों में 6% से 12% तक की भारी गिरावट दर्ज की गई।

पीएम मोदी की अपील बनी गिरावट की बड़ी वजह

दरअसल, रविवार को हैदराबाद में एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से विदेशी मुद्रा बचाने के लिए सोने की खरीदारी टालने की अपील की थी।

SOT: पीएम मोदी

“वैश्विक संकट के दौरान देश को सर्वोपरि रखते हुए हमें संकल्प लेने होंगे… विदेशी मुद्रा बचाने के लिए एक साल तक सोने की खरीद और विदेश यात्राएं टालनी चाहिए।”

विदेशी मुद्रा बचाने पर सरकार का फोकस

पीएम मोदी ने कहा कि वैश्विक युद्ध और सप्लाई चेन संकट की वजह से पेट्रोल, उर्वरक और जरूरी आयात महंगे हो गए हैं।
ऐसे में देश को विदेशी मुद्रा बचाने की जरूरत है।

उन्होंने लोगों से—

  • मेट्रो सेवाओं का ज्यादा इस्तेमाल
  • कार पूलिंग
  • इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने
  • और रेल सेवाओं का अधिक उपयोग करने की अपील की।

निवेशकों को क्यों लगा बड़ा झटका?

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि अगर सोने की खरीदारी कम होती है, तो ज्वेलरी कंपनियों की बिक्री और मुनाफे पर असर पड़ सकता है।
इसी आशंका के चलते निवेशकों ने ज्वेलरी शेयरों में भारी बिकवाली शुरू कर दी।

किस कंपनी के शेयर कितने टूटे?

  • टाइटन — करीब 6% गिरावट
  • कल्याण ज्वेलर्स — 8% तक टूटा
  • सेनको गोल्ड — 10% तक लुढ़का
  • स्काई गोल्ड एंड डायमंड्स — 12% तक गिरा

वहीं, सेंसेक्स करीब 690 अंक और निफ्टी 200 अंकों से ज्यादा टूटकर खुला।

अब सवाल ये है कि क्या पीएम मोदी की अपील का असर सिर्फ शेयर बाजार तक रहेगा, या फिर आने वाले दिनों में सोने की बिक्री पर भी इसका असर दिखाई देगा?
फिलहाल ज्वेलरी सेक्टर के निवेशकों की नजरें बाजार के अगले रुख पर टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS