Numerology: साक्षात लक्ष्मी का रूप मानी जाती हैं मूलांक 6 की लड़कियां, ससुराल में रखते ही बदल जाती है किस्मत!

अंक ज्योतिष में मूलांक 6 को बेहद शुभ माना गया है। कहा जाता है कि इस मूलांक की लड़कियों पर धन और वैभव के कारक शुक्र देव की विशेष कृपा रहती है। मान्यता है कि जहां इनके कदम पड़ते हैं वहां सुख-समृद्धि और खुशहाली अपने आप चली आती है। जिन लड़कियों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को होता है, उनका मूलांक 6 माना जाता है।

ससुराल के लिए मानी जाती हैं ‘लक्ष्मी का रूप’

अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 6 की लड़कियां भाग्यशाली होती हैं। इन्हें जीवन में सुख-सुविधाओं की कमी नहीं रहती। कहा जाता है कि जिस घर में इनकी शादी होती है वहां तरक्की और समृद्धि के नए रास्ते खुल जाते हैं। इनके शुभ भाग्य का असर पति और पूरे परिवार पर देखने को मिलता है। मान्यता है कि इनके आने से घर में धन-धान्य और खुशियों का वास बना रहता है।

शुक्र देव की रहती है विशेष कृपा

मूलांक 6 का स्वामी ग्रह शुक्र माना जाता है, जो प्रेम, सौंदर्य, ऐश्वर्य और भौतिक सुखों का कारक है। यही वजह है कि इस मूलांक की लड़कियों की आर्थिक स्थिति अक्सर मजबूत रहती है। कहा जाता है कि इनके ससुराल में कदम रखते ही आर्थिक हालात में सुधार आने लगता है और परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ती है।

बेहतरीन लाइफ पार्टनर साबित होती हैं

मूलांक 6 की लड़कियां अपने रिश्तों को बेहद अहमियत देती हैं। ये अपने पति और परिवार की भावनाओं को अच्छी तरह समझती हैं। इनका केयरिंग और लविंग नेचर परिवार में इन्हें खास सम्मान दिलाता है। घर को सजाने-संवारने और सकारात्मक माहौल बनाए रखने में भी ये माहिर मानी जाती हैं।

ऐसा होता है स्वभाव

अंक ज्योतिष के मुताबिक इस मूलांक की लड़कियां बुद्धिमान, मृदुभाषी, हंसमुख और मिलनसार होती हैं। अपने व्यवहार और गुणों की वजह से ये परिवार और समाज में सभी की पसंदीदा बन जाती हैं। कहा जाता है कि ये जिस घर में रहती हैं वहां खुशियों और सकारात्मक ऊर्जा का माहौल बना रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS