केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी CTET सितंबर 2026 का नोटिफिकेशन आखिरकार जारी कर दिया गया है। 11 मई 2026 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 10 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस बार परीक्षा 6 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। हालांकि जरूरत पड़ने पर परीक्षा 5 सितंबर को भी कराई जा सकती है।

लेकिन इस बार CTET में एक बड़ा बदलाव किया गया है, जिसने अभ्यर्थियों की चिंता बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार अपने पसंद का परीक्षा शहर नहीं चुन पाएंगे।
इस बार क्या हुआ बड़ा बदलाव?
अब तक CTET आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों को अपनी सुविधा के अनुसार परीक्षा शहर चुनने का विकल्प मिलता था, लेकिन सितंबर 2026 परीक्षा में यह सुविधा हटा दी गई है।
CBSE इस बार उम्मीदवारों को रेंडम बेसिस पर परीक्षा केंद्र और शहर आवंटित करेगा। आवेदन फॉर्म में शहर चुनने का कोई ऑप्शन नहीं दिया गया है। इतना ही नहीं, परीक्षा शहर बदलने के लिए किसी भी तरह का अनुरोध भी स्वीकार नहीं किया जाएगा।
आवेदन और परीक्षा से जुड़ी जरूरी तारीखें
- आवेदन शुरू: 11 मई 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 10 जून 2026
- करेक्शन विंडो: 15 जून से 18 जून 2026
- परीक्षा तिथि: 6 सितंबर 2026
- संभावित रिजल्ट: अक्टूबर 2026 के अंत तक
कहां से करें आवेदन?
उम्मीदवार केवल आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ही आवेदन कर सकते हैं।
अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सलाह
जो उम्मीदवार इस बार CTET देने जा रहे हैं, उन्हें आवेदन करते समय सभी जानकारी ध्यान से भरनी होगी क्योंकि परीक्षा शहर में बदलाव की सुविधा नहीं मिलेगी। साथ ही आवेदन की अंतिम तारीख का इंतजार करने के बजाय जल्द फॉर्म भरना बेहतर रहेगा।
