अभिषेक बच्चन ने ‘राजा शिवाजी’ के लिए क्यों नहीं ली फीस? खुद बताई बड़ी वजह

मराठी सिनेमा की चर्चित फिल्म ‘राजा शिवाजी’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म में Abhishek Bachchan ने संभाजी शहाजी भोसले का किरदार निभाया है, जबकि Riteish Deshmukh फिल्म के निर्माता, निर्देशक और लीड एक्टर हैं।

फिल्म को लेकर चर्चा है कि अभिषेक बच्चन समेत कई कलाकारों ने इस प्रोजेक्ट के लिए कोई फीस नहीं ली। अब इस पर खुद अभिषेक बच्चन ने खुलकर प्रतिक्रिया दी है।

न्यूज18 से बातचीत में अभिषेक ने कहा कि फिल्मों को सिर्फ पैसों और सुविधाओं से नहीं देखा जाना चाहिए। उनके मुताबिक, जब किसी प्रोजेक्ट पर सच्चा विश्वास हो, तो फीस मायने नहीं रखती। उन्होंने कहा कि अभिनय उनके लिए केवल काम नहीं बल्कि भावनात्मक जुड़ाव है।

अभिषेक बच्चन ने Genelia D’Souza और रितेश देशमुख की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि दोनों ने इस फिल्म को सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं बल्कि एक “पवित्र मिशन” की तरह लिया।

फिल्म की भव्यता पर बात करते हुए अभिषेक ने कहा कि मराठी सिनेमा में इतने बड़े स्तर की फिल्म पहले कभी नहीं बनी। उन्होंने बताया कि इतने बड़े सेटअप में पूरी यूनिट को खुश, सुरक्षित और मोटिवेट रखना आसान नहीं था, लेकिन रितेश और जेनेलिया ने हर जिम्मेदारी शानदार तरीके से निभाई।

अभिषेक ने यह भी बताया कि वह मुंबई में पले-बढ़े हैं इसलिए मराठी भाषा से परिचित थे, लेकिन स्क्रीन पर पहली बार मराठी बोलने को लेकर वह काफी नर्वस थे।

फिल्म में Vidya Balan और Salman Khan भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। दर्शकों से मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद ‘राजा शिवाजी’ लगातार सुर्खियों में बनी हुई है।

Click to Un-Mute
WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS