यूपी में टै्स फ्री हुई ‘कृष्णावतारम’, सीएम योगी ने देखी फिल्म, कृष्ण बन छा गए सिद्धार्थ गुप्ता

पौराणिक फिल्म ‘कृष्णावतारम पार्ट 1: हृदयम’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर लगातार सुर्खियां बटोर रही है। 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब फिल्म को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश सरकार ने ‘कृष्णावतारम’ को टैक्स फ्री घोषित कर दिया है। इसी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग देखी और इसकी जमकर तारीफ की।

सीएम योगी ने की फिल्म की सराहना

रविवार को लोकभवन में फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई, जिसमें राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत कई मंत्री मौजूद रहे। स्क्रीनिंग के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिल्म की पूरी टीम से मुलाकात की और उन्हें बधाई दी।

सीएम योगी ने कहा कि फिल्म भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनके आदर्शों और सनातन संस्कृति को भव्य तरीके से प्रस्तुत करती है। उन्होंने सूचना विभाग को निर्देश दिए कि प्रदेश के हर जिले में फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की जाए, ताकि बच्चे और युवा भारतीय संस्कृति और विरासत को बेहतर तरीके से समझ सकें।

सिद्धार्थ गुप्ता के अभिनय की हो रही तारीफ

फिल्म में भगवान कृष्ण की भूमिका निभा रहे अभिनेता सिद्धार्थ गुप्ता को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। सोशल मीडिया पर भी उनके अभिनय की जमकर तारीफ हो रही है। फिल्म में संस्कृति जयना, सुष्मिता भट और निवाशिनी कृष्णन भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

‘कृष्णावतारम’ का निर्देशन हार्दिक गज्जर ने किया है, जबकि फिल्म को साजन राज कुरुप, शोभा संत, पूनम श्रॉफ गज्जर और पार्थ गज्जर ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म तीन भागों में रिलीज की जाएगी।

बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन

फिल्म ने रिलीज के बाद धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ी और वीकेंड पर जबरदस्त कमाई की। पेड प्रीव्यू से फिल्म ने 42 लाख रुपये कमाए थे। इसके बाद शुक्रवार को 1.15 करोड़, शनिवार को 2.25 करोड़ और रविवार को 3.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कुल कमाई 8 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुकी है, जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 9.80 करोड़ बताया जा रहा है।

खास बात यह है कि ‘कृष्णावतारम’ ने कमाई के मामले में कपिल शर्मा की फिल्म ‘दादी की शादी’ को भी पीछे छोड़ दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS