CM बनते ही थलापति विजय का बड़ा एक्शन, 717 शराब दुकानों पर चलेगा ताला

चेन्नई: तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री Joseph Vijay उर्फ थलापति विजय ने सत्ता संभालते ही बड़ा और सख्त फैसला लिया है। मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय सरकार ने राज्यभर में पूजा स्थलों, शैक्षणिक संस्थानों और बस स्टैंडों के 500 मीटर दायरे में संचालित शराब दुकानों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया है।

सरकार के आदेश के मुताबिक राज्य में ऐसी कुल 717 शराब की खुदरा दुकानें चिन्हित की गई हैं, जिन्हें अगले दो सप्ताह के भीतर बंद किया जाएगा। इस फैसले को जनहित और सामाजिक सुरक्षा से जोड़कर देखा जा रहा है।

किन इलाकों में बंद होंगी दुकानें?

सरकारी आंकड़ों के अनुसार बंद होने वाली दुकानों में—

  • पूजा स्थलों के पास की 276 दुकानें
  • स्कूल-कॉलेज और शैक्षणिक संस्थानों के पास की 186 दुकानें
  • बस स्टैंडों के आसपास की 255 दुकानें शामिल हैं।

मुख्यमंत्री विजय ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सभी जिलों में निरीक्षण अभियान चलाकर नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए।

TASMAC की हजारों दुकानें राज्यभर में

जानकारी के मुताबिक तमिलनाडु में Tamil Nadu State Marketing Corporation के जरिए वर्तमान में करीब 4,765 शराब की दुकानें संचालित की जा रही हैं। इनमें से 717 दुकानें नए आदेश के दायरे में आई हैं।

गठबंधन के सहारे बनी विजय सरकार

गौरतलब है कि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam ने 108 सीटें जीतकर बड़ा प्रदर्शन किया था। बहुमत से कुछ सीटें दूर रहने के बाद कांग्रेस, वाम दलों और अन्य सहयोगी दलों के समर्थन से विजय ने सरकार बनाई। समर्थक विधायकों की संख्या 120 पहुंचने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि शराब दुकानों पर कार्रवाई का यह फैसला विजय सरकार की सामाजिक छवि मजबूत करने की दिशा में पहला बड़ा कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS