ईरान पर फिर गरजे ट्रंप, बोले- “शांतिपूर्वक या किसी भी तरह… अमेरिका जीतेगा”

वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने एक बार फिर ईरान को लेकर सख्त तेवर दिखाए हैं। चीन रवाना होने से पहले मीडिया से बातचीत में ट्रंप ने दावा किया कि ईरान की सैन्य ताकत लगभग खत्म हो चुकी है और अमेरिका हर हाल में इस संघर्ष में जीत हासिल करेगा।

ट्रंप ने कहा, “हम इसे शांतिपूर्वक भी जीत सकते हैं या फिर किसी और तरीके से। ईरान की नेवी खत्म हो चुकी है, एयरफोर्स खत्म हो चुकी है और उनकी वार मशीन का हर हिस्सा तबाह हो चुका है।” उन्होंने दावा किया कि ईरान अब सैन्य रूप से हार चुका है और उसे जल्द फैसला लेना होगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान पर लगाए गए समुद्री प्रतिबंधों और नाकेबंदी को भी पूरी तरह सफल बताया। ट्रंप के मुताबिक, “यह नाकेबंदी 100 प्रतिशत प्रभावी रही है।”

चीन की भूमिका पर भी दिया जवाब

जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या वह ईरान मुद्दे पर चीन के राष्ट्रपति Xi Jinping की किसी भूमिका की उम्मीद करते हैं, तो उन्होंने साफ कहा कि अमेरिका को किसी की मदद की जरूरत नहीं है। ट्रंप बोले, “हम किसी न किसी तरीके से जीतेंगे।”

NATO पर भी निकाला गुस्सा

इस दौरान ट्रंप ने NATO पर भी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि मुश्किल समय में NATO ने अमेरिका का साथ नहीं दिया। ट्रंप ने कहा, “हमें NATO की जरूरत नहीं है, लेकिन अगर जरूरत पड़ती भी, तो वे हमारे साथ नहीं थे।”

हालांकि NATO प्रमुख Mark Rutte ने संगठन के भविष्य को लेकर भरोसा जताते हुए कहा कि मौजूदा समय में ईरान संकट वैश्विक सुरक्षा के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है, लेकिन NATO पहले से ज्यादा मजबूत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS