यूपी में बिजली की अधिकतम मांग 31 हजार मेगावॉट के पार पहुंची, टूटा पिछले वर्ष का रिकॉर्ड

भीषण गर्मी से यूपी में बिजली की अधिकतम मांग 31 हजार मेगावॉट के पार पहुंची। बीते साल की अधिकतम मांग का रिकॉर्ड टूट गया है। बीते साल बिजली की अधिकतम मांग 24 जून को 30,764 मेगावॉट पहुंची थी।
यूपी में बिजली की अधिकतम मांग 31 हजार मेगावॉट के पार पहुंची, टूटा पिछले वर्ष का रिकॉर्ड चढ़ते पारे से बिजली की मांग ने बीते साल की अधिकतम मांग का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सोमवार को देर रात अधिकतम मांग 31,058 मेगावॉट पहुंच गई। बीते साल बिजली की अधिकतम मांग 24 जून को 30,764 मेगावॉट पहुंची थी। रविवार देर रात इस साल पहली बार बिजली की मांग ने 30,161 मेगावॉट का स्तर छुआ था। मौसम विभाग ने जिस तरह से अभी अगले कुछ दिनों तक मौसम में किसी भी तरह की राहत का अनुमान नहीं जताया है, उससे अभी बिजली की मांग में और भी इजाफा होने की उम्मीद है।

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा है कि आने वाले समय में जो भी मांग बढ़ेगी, उसे सकुशल पूरा करने के लिए बिजली विभाग पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि इस साल बिजली की अधिकतम मांग 32,000 मेगावॉट से अधिक जा सकती है। विभाग ने इसे पूरा करने की पर्याप्त व्यवस्था कर ली है। तय शेड्यूल के मुताबिक उपभोक्ताओं को निरंतर आपूर्ति देने के लिए सभी बिजली कर्मचारी तत्पर और सजग हैं।

चढ़ते पारे से बिजली की मांग ने बीते साल की अधिकतम मांग का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सोमवार को देर रात अधिकतम मांग 31,058 मेगावॉट पहुंच गई। बीते साल बिजली की अधिकतम मांग 24 जून को 30,764 मेगावॉट पहुंची थी। रविवार देर रात इस साल पहली बार बिजली की मांग ने 30,161 मेगावॉट का स्तर छुआ था। मौसम विभाग ने जिस तरह से अभी अगले कुछ दिनों तक मौसम में किसी भी तरह की राहत का अनुमान नहीं जताया है, उससे अभी बिजली की मांग में और भी इजाफा होने की उम्मीद है।

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा है कि आने वाले समय में जो भी मांग बढ़ेगी, उसे सकुशल पूरा करने के लिए बिजली विभाग पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि इस साल बिजली की अधिकतम मांग 32,000 मेगावॉट से अधिक जा सकती है। विभाग ने इसे पूरा करने की पर्याप्त व्यवस्था कर ली है। तय शेड्यूल के मुताबिक उपभोक्ताओं को निरंतर आपूर्ति देने के लिए सभी बिजली कर्मचारी तत्पर और सजग हैं। एके शर्मा ने सभी बिजली कर्मचारियों और अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि वे इस बढ़ती मांग के बीच पूरी तरह से सजग रहें। जहां कहीं भी दिक्कत आए, उसे फौरन दूर किया जाए। अगर ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त हो रहे हैं तो उन्हें निर्धारित समय में बदलें। ग्रामीण क्षेत्रों में भी पर्याप्त बिजली मिले, इसे हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को लगातार मॉनीटरिंग करने के आदेश दिए हैं। मंत्री ने कहा कि मरम्मत के लिए अनावश्यक तौर पर बिजली बाधित न की जाए। ऐसे समय शटडाउन न लिया जाए कि लोग गर्मी से परेशान हों।

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बताया कि ‘बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है। विभाग अपनी तरफ से आपूर्ति के लिए प्रयासरत है। ऐसे समय में प्रदेशवासियों का सहयोग प्रार्थनीय है। सभी को देश व प्रदेश के हित में अनावश्यक बिजली के प्रयोग से बचना होगा।’
ऐसे बढ़ी बिजली की मांग

8 जून – 30,161 मेगावॉट

7 जून – 29,502 मेगावॉट

6 जून – 28,581 मेगावॉट

5 जून – 27,538 मेगावॉट

4 जून – 26,858 मेगावॉट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS