भारतीय क्षत्रिय समाज के तत्वाधान में सम्पन्न हुआ भव्य शस्त्र पूजन कार्यक्रम

लखनऊ। विजयदशमी के अवसर पर भारतीय क्षत्रिय समाज के तत्वाधान एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल सिंह गहलौत के नेतृत्व में राजधानी लखनऊ के गोमती नगर स्थित सी.एम.एस. स्कूल ऑडिटोरियम में शस्त्र पूजन कार्यक्रम बड़े ही धार्मिक उत्साह, भव्यता और दिव्यता के साथ सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद व उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने शस्त्र पूजन के धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि शस्त्र केवल सुरक्षा का साधन नहीं, बल्कि अन्याय और शोषण के खिलाफ संघर्ष का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि क्षत्रियों की विरासत सदैव शोषण एवं अन्याय के खिलाफ लड़ाई की रही है।

विशिष्ट अतिथि के रूप में सरोजनीनगर विधानसभा के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह, विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान, सदस्य विधान परिषद अंगद कुमार सिंह, कर्नल ए.के. सिंह, उत्तर प्रदेश वरिष्ठ नागरिक परिषद के सदस्य व महासमिति के प्रदेश अध्यक्ष श्यामपाल सिंह, उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य श्रीमती एकता सिंह, प्रोफेसर मंजरी सिंह, पूर्व सांसद एवं महाधिवक्ता राघवेंद्र सिंह, प्रोफेसर एन.बी. सिंह, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री व प्रवक्ता देवेंद्र प्रताप सिंह, भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप उर्फ ’बब्बू’, श्रीमती पुष्पा सिंह सूर्यवंशी, ए.के. सिंह, राजकुमार सिंह, रमेश सिंह, अशोक सिंह, वरिष्ठ पत्रकार भारत सिंह, अजीत कुमार सिंह, अतुल सिंह गहरवार, के.के. सिंह, शैलेश प्रताप सिंह और एडवोकेट फतेह बहादुर सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथियों ने कार्यक्रम में शिरकत की और इसे भव्यता प्रदान की।

समारोह की शुरुआत साफा बांधने की परंपरा से हुई, इसके बाद दीप प्रज्वलन एवं भगवान श्रीराम व महाराणा प्रताप के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया। धार्मिक विधि-विधान से शस्त्र पूजन सम्पन्न हुआ। इसके उपरांत अतिथियों का स्वागत-सम्मान एवं संबोधन हुआ।

अपने संबोधन में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि आज चीन और पाकिस्तान की सीमाओं से बड़ा खतरा उन विचारधाराओं से है, जो देश की सुरक्षा को चुनौती देती हैं। उन्होंने साइबर सुरक्षा की अहमियत पर भी प्रकाश डाला। विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान ने विजयादशमी को असत्य पर सत्य की जीत का पर्व बताया।

इस अवसर पर अनिल सिंह गहलौत ने सभी अतिथियों का स्वागत किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन राष्ट्रीय संयोजक छेदी सिंह ने किया। कार्यक्रम का सफल संचालन समाजसेवी एवं पूर्व बैंक अधिकारी भानु प्रताप सिंह ने किया। कार्यक्रम के अंत में शस्त्र पूजन का प्रसाद भोजन स्वरूप वितरित किया गया। इस भव्य व दिव्य समारोह के जरिए मातृभूमि की सुरक्षा, सनातन संस्कृति की रक्षा और क्षात्र धर्म के वास्तविक स्वरूप को पहचानने पर बल दिया गया।

— नैमिष प्रताप सिंह
दैनिक आवाज़ प्लस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS