📰 आवाज प्लस विशेष रिपोर्ट
महोबा | जैतपुर ब्लॉक
जनपद महोबा के विकास खंड जैतपुर स्थित ग्राम नगारा डांग में सोशल मीडिया पर वायरल किए जा रहे वीडियो को लेकर फैली अफवाहों पर अब स्थिति स्पष्ट हो गई है। जांच एवं स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के अनुसार गांव की ओवरहेड पानी टंकी में किसी प्रकार का लीकेज, रिसाव या फटने जैसी कोई तकनीकी खराबी नहीं पाई गई है।

दरअसल, घटना पंप ऑपरेटर की लापरवाही से टंकी में आवश्यकता से अधिक पानी भर जाने के कारण उत्पन्न ओवरफ्लो की स्थिति का परिणाम थी। कुछ लोगों ने बहते पानी को टंकी की क्षति समझकर वीडियो वायरल कर दिया, जिससे गांव में भ्रम की स्थिति बन गई।
ग्रामीणों एवं संबंधित विभागीय सूत्रों के अनुसार —
- टंकी पूरी तरह सुरक्षित एवं संरचनात्मक रूप से सही है
- विगत लगभग एक वर्ष से इसी टंकी से नियमित जलापूर्ति हो रही है
- किसी भी प्रकार की तकनीकी खराबी दर्ज नहीं हुई है
गांव के निवासियों ने स्वयं वीडियो जारी कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित खबर तथ्यहीन और भ्रामक है।
विभागीय अधिकारियों ने भी अपील की है कि बिना सत्यापन के ऐसी सूचनाएं साझा न करें, क्योंकि इससे अनावश्यक दहशत एवं गलत धारणा फैलती है।
👉 आवाज प्लस की अपील:
सत्यापित जानकारी ही साझा करें, अफवाहों से बचें — यही जिम्मेदार नागरिकता है।
