राघव चड्ढा का AAP पर पलटवार, आरोपों को बताया ‘सफेद झूठ’, तीन सवालों से घेरा

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के बागी राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी नेताओं के आरोपों पर कड़ा जवाब दिया है। शनिवार को जारी वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ सुनियोजित तरीके से जुबानी हमला किया जा रहा है और वे हर आरोप का तथ्यात्मक जवाब देंगे।

राघव चड्ढा ने पार्टी नेतृत्व से तीन अहम सवाल पूछते हुए कहा कि AAP यह स्पष्ट करे कि उन्होंने कब विपक्षी सांसदों के वॉकआउट में साथ नहीं दिया। उन्होंने यह भी पूछा कि मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ लाए गए प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने के लिए पार्टी ने उन्हें कब निर्देश दिया था। चड्ढा ने कहा कि जब अन्य 6-7 सांसदों ने भी उस प्रस्ताव पर हस्ताक्षर नहीं किए, तो केवल उन्हें ही निशाना क्यों बनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि वे संसद में लड़ने-झगड़ने नहीं, बल्कि जनता के मुद्दे उठाने आए हैं। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने पंजाब के पानी, दिल्ली की वायु गुणवत्ता और जीएसटी जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों को संसद में उठाया है।

अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए चड्ढा ने उन्हें ‘सरासर झूठ’ बताया। उन्होंने कहा कि संसद में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से यह साबित किया जा सकता है कि उन्होंने हर मौके पर पार्टी का साथ दिया है।

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रस्ताव के मुद्दे पर उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें इस संबंध में कोई निर्देश नहीं दिया था, न ही औपचारिक रूप से और न ही अनौपचारिक रूप से। इसलिए यह आरोप पूरी तरह निराधार है।

गौरतलब है कि AAP ने शुक्रवार को राघव चड्ढा पर संसद में पार्टी लाइन से हटकर चलने और केंद्र सरकार के खिलाफ मुद्दे न उठाने का आरोप लगाया था। दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने भी उनकी आलोचना की थी।

आवाज़ प्लस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS