कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा नेटवर्क का भंडाफोड़, 16 साल से फरार आतंकी सरगना अबू हुरैरा समेत 5 गिरफ्तार

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक अंतरराज्यीय आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में 16 साल से फरार चल रहे आतंकी सरगना अब्दुल्ला उर्फ अबू हुरैरा समेत कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, अबू हुरैरा लंबे समय से फरार था और जम्मू-कश्मीर के बाहर भी लश्कर के ठिकाने तैयार करने में सक्रिय भूमिका निभा रहा था। इस ऑपरेशन में एक पाकिस्तानी आतंकी उस्मान उर्फ खुबैब को भी गिरफ्तार किया गया है।

19 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी
इस बड़े अभियान में जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ केंद्रीय एजेंसियों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। जांच एजेंसियों ने जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और हरियाणा समेत 19 स्थानों पर छापेमारी कर आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है।

गहरे नेटवर्क का खुलासा
जांच में लश्कर-ए-तैयबा के एक संगठित और गहरे नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है, जो आतंकियों को रसद, वित्तीय सहायता और सुरक्षित ठिकाने उपलब्ध कराता था। गिरफ्तार किए गए 5 आरोपियों में से 3 श्रीनगर के निवासी बताए गए हैं।

आतंकियों को आश्रय और मदद देने के आरोप
पुलिस ने मोहम्मद नकीब भट, आदिल राशिद भट और गुलाम मोहम्मद मीर उर्फ मामा को आतंकियों को आश्रय, भोजन और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

16 साल पहले हुई थी घुसपैठ
अधिकारियों के मुताबिक, जांच में सामने आया है कि विदेशी आतंकवादी करीब 16 साल पहले भारत में घुसपैठ कर चुके थे और फर्जी दस्तावेजों के जरिए देश के बाहर आवाजाही भी करते रहे। इस दौरान उन्होंने कश्मीर घाटी के विभिन्न जिलों में सक्रिय रहकर करीब 40 विदेशी आतंकियों को संरक्षण और नेतृत्व दिया, जिनमें से अधिकांश को सुरक्षा बलों ने मार गिराया है।

इस कार्रवाई को सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिससे घाटी में सक्रिय आतंकी नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

आवाज़ प्लस 

Click to Un-Mute
WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS