लखनऊ:
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से आयोजित इस साल की हाईस्कूल (कक्षा 10) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12) परीक्षा में शामिल लाखों छात्र-छात्राएं अब अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि बोर्ड की तरफ से अभी तक परिणाम जारी करने की आधिकारिक तारीख और समय का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि रिजल्ट जल्द ही घोषित किया जा सकता है।

रिजल्ट जारी होते ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपने रोल नंबर और जन्मतिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल्स की जरूरत होगी।
ऐसे करें रिजल्ट चेक:
रिजल्ट देखने के लिए छात्र सबसे पहले यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
होम पेज पर कक्षा 10 या कक्षा 12 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट करें।
सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
छात्र इसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट भी ले सकते हैं।
इन वेबसाइट्स पर मिलेगा रिजल्ट:
- upmsp.edu.in
- upresults.nic.in
- digilocker.gov.in
डिजिलॉकर और उमंग ऐप का विकल्प:
अगर रिजल्ट जारी होने के समय वेबसाइट स्लो या क्रैश हो जाती है, तो छात्र डिजिलॉकर और उमंग ऐप के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। डिजिलॉकर में लॉगिन कर छात्र मार्कशीट सेक्शन में जाकर अपना परिणाम आसानी से एक्सेस कर सकते हैं।
फिलहाल छात्र-छात्राओं को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट्स पर ही नजर बनाए रखें और किसी भी अफवाह से बचें। रिजल्ट से जुड़ी हर अपडेट के लिए ‘आवाज़ प्लस’ के साथ बने रहें।
