दो दिन में 4 बड़े मुकाबले, डबल हेडर से आईपीएल का रोमांच चरम पर

लखनऊ/नई दिल्ली (आवाज़ प्लस):
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में एक बार फिर डबल हेडर मुकाबलों का दौर शुरू हो गया है। अगले दो दिनों में कुल चार बड़े मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) जैसी दिग्गज टीमें मैदान में उतरेंगी।

शनिवार को दो मुकाबले:
शनिवार, 11 अप्रैल को दिन का पहला मैच पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मल्लांपुर में खेला जाएगा। इसके बाद शाम को चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा।
CSK की टीम इस सीजन में अब तक जीत का खाता नहीं खोल पाई है और अंक तालिका में सबसे नीचे है, ऐसे में टीम इस मैच में वापसी की कोशिश करेगी।

रविवार को भी डबल धमाका:
रविवार, 12 अप्रैल को पहला मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच लखनऊ में खेला जाएगा। वहीं दिन का दूसरा और सबसे हाई-वोल्टेज मैच मुंबई इंडियंस और RCB के बीच होगा, जिस पर सभी की नजरें टिकी होंगी।

मैच टाइमिंग:
डबल हेडर मुकाबलों में दिन का मैच दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 3 बजे होगा। वहीं शाम का मुकाबला 7:30 बजे से शुरू होगा और टॉस 7 बजे किया जाएगा।
यानि फैंस को दोपहर 3 बजे से लेकर रात करीब 11:30 बजे तक लगातार क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा।

अंक तालिका में होगा बड़ा बदलाव:
इन चार मुकाबलों के बाद अंक तालिका में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं, क्योंकि कई बड़ी टीमें आमने-सामने होंगी।

(आवाज़ प्लस)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS