दिल्ली में बेखौफ अपराधियों का हमला, पुलिसकर्मियों पर चाकू से वार; दो घायल, आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली | आवाज़ प्लस
पश्चिमी दिल्ली के शिव नगर इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब चोरी के आरोपियों का पीछा कर रही पुलिस टीम पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने पुलिसकर्मियों पर चाकू से वार कर दिया, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक, टीम चोरी के संदिग्धों का पीछा करते हुए एक घर तक पहुंची थी। जैसे ही पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की, दोनों बदमाशों ने अचानक हमला कर दिया।

हमले में एएसआई विनोद को दाहिनी आंख के ऊपर गंभीर चोट आई, जबकि कॉन्स्टेबल अभिषेक भी जख्मी हो गए। हालांकि, घायल होने के बावजूद दोनों पुलिसकर्मियों ने साहस का परिचय देते हुए आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल और वारदात में इस्तेमाल किए गए औजार बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बबलू सिंह और धर्म सिंह के रूप में हुई है, जो खुद को नांगलोई का निवासी बता रहे हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

दूसरी बड़ी कार्रवाई
इसी बीच, दिल्ली पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। दिल्ली और पंजाब में डकैती और लूटपाट के कई मामलों में वांछित करीब 14 साल से फरार गैंगस्टर अर्जुन प्रसाद उर्फ अर्जुन पासी (44) को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा का रहने वाला है और उसे जानकी नगर इलाके से पकड़ा गया।

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके आपराधिक नेटवर्क की जांच की जा रही है।

Click to Un-Mute
WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS