सूरत में जिम ट्रेनर की शर्मनाक करतूत, महिला को फंसाकर पति से मांगी 5 लाख की रंगदारी

सूरत | आवाज़ प्लस रिपोर्ट
सूरत से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक जिम ट्रेनर ने ट्रेनिंग के बहाने एक शादीशुदा महिला को अपने प्रेमजाल में फंसाया और फिर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बनाकर उसके पति से 5 लाख रुपये की रंगदारी मांग डाली।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने पहले महिला से दोस्ती की और धीरे-धीरे उसे भरोसे में लेकर निजी तस्वीरें और वीडियो हासिल कर लिए। इसके बाद उसने महिला के पति को धमकी दी कि यदि पैसे नहीं दिए गए तो वह इन तस्वीरों और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।

इज्जत बचाने के लिए पति ने दिए पैसे
परिवार की प्रतिष्ठा को बचाने के लिए पीड़ित व्यापारी ने आरोपी से संपर्क किया। आरोपी के दबाव में आकर उसने किस्तों में 50 हजार रुपये भी दे दिए, लेकिन ब्लैकमेलिंग का सिलसिला जारी रहा।

पुलिस की चेतावनी बनी कार्रवाई का कारण
हाल ही में सूरत एसओजी पुलिस द्वारा जिम संचालकों को चेतावनी दी गई थी कि महिलाओं के साथ किसी भी प्रकार की अनुचित हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस खबर को देखने के बाद पीड़ित ने हिम्मत जुटाई और तुरंत पुलिस से संपर्क किया।

जिम ट्रेनर गिरफ्तार
मामले की गंभीरता को देखते हुए पाल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शब्बीर असगरली ट्रंकवाला को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस का संदेश
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस तरह के मामलों में डरने के बजाय तुरंत कानून का सहारा लें, ताकि अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS