लाहौर में आतंकी अमीर हमजा पर हमला, हालत गंभीर

आवाज़ प्लस | ब्रेकिंग न्यूज़

लाहौर: पाकिस्तान के लाहौर शहर में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा  के संस्थापक सदस्यों में शामिल आतंकी अमीर हमजा को अज्ञात हमलावर ने गोली मार दी। यह हमला एक न्यूज चैनल के दफ्तर के बाहर हुआ, जहां हमलावर ने अचानक फायरिंग कर दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमले में अमीर हमजा को कई गोलियां लगीं, जिसके बाद उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।

हाफिज सईद के साथ मिलकर खड़ा किया आतंकी नेटवर्क

बताया जा रहा है कि अमीर हमजा ने कुख्यात आतंकी हाफिज सईद के साथ मिलकर लश्कर-ए-तैयबा की स्थापना में अहम भूमिका निभाई थी। भारत में हुए कई बड़े आतंकी हमलों में भी उसका नाम सामने आ चुका है।

कट्टर विचारधारा और उकसाने वाले भाषणों के लिए कुख्यात

अमीर हमजा को उसके उग्र भाषणों और कट्टरपंथी लेखन के लिए जाना जाता रहा है। वह अफगान मुजाहिदीन से भी जुड़ा रहा है और लश्कर-ए-तैयबा के लिए कई किताबें लिख चुका है। उसकी चर्चित किताब ‘काफिला दावत और शहादत’ वर्ष 2002 में प्रकाशित हुई थी।

आतंकी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका

सूत्रों के अनुसार, अमीर हमजा लश्कर-ए-तैयबा की केंद्रीय समिति का सदस्य था और संगठन के लिए फंड जुटाने, भर्ती कराने और पकड़े गए आतंकियों की रिहाई के लिए बातचीत में सक्रिय भूमिका निभाता था। अमेरिकी वित्त विभाग द्वारा भी उसे प्रतिबंधित आतंकवादी घोषित किया जा चुका है।

हमलावर की तलाश जारी

हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके को घेर लिया है और हमलावर की तलाश जारी है। फिलहाल हमले के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन इसे आतंकी नेटवर्क के अंदरूनी संघर्ष या टारगेटेड अटैक के रूप में देखा जा रहा है।

(आवाज़ प्लस के लिए विशेष रिपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS