🎙️ आवाज़ प्लस | विशेष समाचार
मध्य-पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल ने एक बड़ा सैन्य दावा किया है। इजरायली रक्षा बल (IDF) के अनुसार, लेबनान की राजधानी बेरूत में किए गए ताजा हवाई हमले में हिजबुल्लाह के नए चीफ नईम कासिम को मार गिराया गया है।

आईडीएफ ने बुधवार देर रात जारी बयान में कहा कि यह कार्रवाई हिजबुल्लाह के आतंकवादी ढांचे को निशाना बनाकर की गई थी। इस ऑपरेशन में संगठन के कई अहम ठिकानों को भी तबाह किया गया।
करीबी सहयोगी भी मारा गया
इजरायली सेना के मुताबिक, हमले में नईम कासिम के निजी सचिव और करीबी सहयोगी अली यूसुफ खरशी भी मारा गया। बताया जा रहा है कि खरशी कासिम का भतीजा भी था और संगठन की सुरक्षा व संचालन व्यवस्था में उसकी अहम भूमिका थी।
हथियार नेटवर्क पर भी वार
आईडीएफ ने यह भी दावा किया कि दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे दो महत्वपूर्ण क्रॉसिंग प्वाइंट्स को निशाना बनाया गया। इन रास्तों के जरिए हथियार, रॉकेट और लॉन्चर उत्तरी लितानी से दक्षिणी लितानी क्षेत्र तक पहुंचाए जाते थे।
इसके अलावा, करीब 10 हथियार भंडारण केंद्रों, लॉन्च साइट्स और कमांड मुख्यालयों को भी तबाह करने की बात कही गई है।
सीजफायर के बीच बढ़ा तनाव
यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब ईरान और अमेरिका के बीच हाल ही में सीजफायर की खबरें सामने आई थीं। ऐसे में इजरायल का यह हमला क्षेत्र में तनाव को और बढ़ा सकता है।
स्थिति पर नजर
हालांकि, हिजबुल्लाह या लेबनान की ओर से इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। क्षेत्रीय हालात पर पूरी दुनिया की नजर बनी हुई है।
👉 आवाज़ प्लस आपको हर बड़ी खबर से रखेगा अपडेटेड
