इंडोनेशिया के बोर्नियो द्वीप पर हेलीकॉप्टर क्रैश, 8 लोगों की मौत

जकार्ता/बोर्नियो: इंडोनेशिया के बोर्नियो द्वीप पर एक दर्दनाक हादसे में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार सभी 8 लोगों की मौत हो गई। यह घटना वेस्ट कलिमंतान प्रांत में उस समय हुई जब हेलीकॉप्टर दो पाम ऑयल प्लांटेशन के बीच उड़ान भर रहा था।

जानकारी के अनुसार, एयरबस H130 मॉडल का यह हेलीकॉप्टर PT मैथ्यू एयर नुसंतारा कंपनी का था। हेलीकॉप्टर ने गुरुवार को मेलावी जिले से उड़ान भरी थी, लेकिन टेकऑफ के मात्र पांच मिनट बाद ही उसका संपर्क एयर ट्रैफिक कंट्रोल से टूट गया। यह हेलीकॉप्टर कुबु राया जिले स्थित दूसरे प्लांटेशन की ओर जा रहा था।

घने जंगलों में मिला मलबा

नेशनल सर्च एंड रेस्क्यू एजेंसी और परिवहन मंत्रालय की टीमों ने सर्च ऑपरेशन चलाकर सेकाडाऊ जिले के घने जंगलों में हेलीकॉप्टर का मलबा बरामद किया। राहत एवं बचाव दल ने घटनास्थल से दो क्रू मेंबर और छह यात्रियों के शव निकाले। मृतकों में एक मलेशियाई नागरिक भी शामिल है।

लगातार हो रहे हादसों पर चिंता

करीब 27 करोड़ की आबादी वाला इंडोनेशिया एक विशाल द्वीपसमूह देश है, जहां परिवहन संबंधी दुर्घटनाएं आम होती जा रही हैं। विशेष रूप से हवाई दुर्घटनाएं और नौका हादसे यहां गंभीर चिंता का विषय बने हुए हैं।

फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है, जबकि प्रशासन ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS