दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी की मार, 42°C तक पहुंचेगा पारा; अगले 2 दिन राहत के आसार नहीं

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने करवट जरूर ली है, लेकिन गर्मी से राहत फिलहाल दूर नजर आ रही है। शुक्रवार को हुई हल्की बारिश और बूंदाबांदी के बावजूद शनिवार को उमस और गर्मी ने लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार, राजधानी में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

शनिवार को दिल्ली में आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है, जो सामान्य के आसपास रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री तक अधिक रहने की संभावना है। दिन के समय करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

रविवार को भी नहीं मिलेगी राहत

रविवार को भी मौसम का मिजाज लगभग ऐसा ही बना रहेगा। आंशिक बादल छाए रहेंगे और तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच बना रहेगा। न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान सामान्य से ऊपर रहेंगे, जिससे गर्मी का असर और बढ़ेगा।

20 अप्रैल से और बढ़ेगी तपिश

IMD के मुताबिक 20 अप्रैल से 23 अप्रैल के बीच मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा और तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। इससे दिल्ली-एनसीआर में तेज गर्मी और झुलसाने वाली धूप का सामना करना पड़ सकता है।

लू जैसे हालात बनने के संकेत

निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट ने भी चेतावनी दी है कि अगले 2 से 3 दिनों में तापमान 41-42 डिग्री तक पहुंच सकता है, जिससे कई इलाकों में लू जैसी स्थिति बन सकती है। खासकर दोपहर के समय लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

पहले भी जारी हुआ था ऑरेंज अलर्ट

गौरतलब है कि शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और धूल भरी आंधी चली थी। मौसम विभाग ने 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया था।

सलाह: तेज धूप और संभावित लू को देखते हुए लोगों को दोपहर में बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी गई है।

Click to Un-Mute
WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS