IPL 2026: शुभमन गिल बने ऑरेंज कैप धारक, विराट कोहली को पीछे छोड़ा

आवाज़ प्लस | खेल समाचार

अहमदाबाद। IPL 2026 के 25वें मुकाबले में बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जहां शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी के दम पर ऑरेंज कैप पर कब्जा जमा लिया। गुजरात टाइटंस के कप्तान गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 86 रनों की दमदार पारी खेलकर अपनी टीम को आसान जीत दिलाई।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में गिल ने 50 गेंदों पर 8 चौके और 4 छक्कों की मदद से 86 रन बनाए। उनकी इस पारी में आक्रामकता और तकनीक का बेहतरीन संतुलन देखने को मिला।

इस प्रदर्शन के साथ गिल ने सीजन में कुल 251 रन पूरे कर लिए हैं और ऑरेंज कैप की रेस में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ा, जिनके नाम अब तक 228 रन दर्ज हैं।

गौरतलब है कि इस मैच से पहले गिल ऑरेंज कैप की सूची में 15वें स्थान पर थे, लेकिन एक ही पारी में 14 बल्लेबाजों को पीछे छोड़ते हुए सीधे नंबर एक पर पहुंच गए।

जोस बटलर के जल्दी आउट होने के बाद गिल ने वॉशिंगटन सुंदर के साथ अहम साझेदारी कर टीम को जीत की ओर अग्रसर किया। हालांकि वह शतक से चूक गए, लेकिन उनकी कप्तानी पारी टीम के लिए निर्णायक साबित हुई।

आवाज़ प्लस के लिए — खेल डेस्क

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS