आवाज़ प्लस
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 का दूसरा चरण कल होने जा रहा है। 142 सीटों पर होने वाली वोटिंग को लेकर राजनीतिक सरगर्मी चरम पर है। पहले चरण में रिकॉर्ड मतदान के बाद अब सभी की नजरें दूसरे चरण पर टिकी हैं।

रिपोर्ट:
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 29 अप्रैल को 142 सीटों पर मतदान होगा। इससे पहले पहले चरण में 152 सीटों पर 92.72 प्रतिशत का रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया था, जिसने राजनीतिक समीकरणों को और दिलचस्प बना दिया है।
दूसरे चरण की अधिकांश सीटें तृणमूल कांग्रेस (TMC) का मजबूत गढ़ मानी जाती हैं। ऐसे में इस चरण का परिणाम तय करेगा कि सत्ता की लड़ाई किस दिशा में जाएगी।
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पहले चरण के बाद दावा किया है कि जनता बदलाव चाहती है और पार्टी 110 से ज्यादा सीटें जीत सकती है। हालांकि सत्ता में आने के लिए BJP को दूसरे चरण में भी लगभग 50 सीटों पर जीत दर्ज करनी होगी।
वहीं, अगर TMC अपने गढ़ को बचाने में सफल रहती है, तो 100 से ज्यादा सीटें जीतने के बावजूद BJP को विपक्ष में बैठना पड़ सकता है।
नदिया, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, कोलकाता, हावड़ा और हुगली जैसे जिलों की सीटों पर मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है, जहां कई जगहों पर पुराने विधायकों के खिलाफ नए चेहरे उतारे गए हैं।
बाइट/विश्लेषण लाइन:
राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, यह चरण चुनाव का टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है, क्योंकि यहां का रिजल्ट सीधे सरकार बनाने के गणित को प्रभावित करेगा।
अब देखना होगा कि क्या BJP TMC के गढ़ में सेंध लगा पाती है या फिर ममता बनर्जी की पार्टी अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखती है।
