भूकंप के झटकों से कांपी लेह की धरती, लोग घरों से बाहर निकले

आवाज़ प्लस | ब्रेकिंग न्यूज़

लद्दाख के लेह में गुरुवार तड़के भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। सुबह करीब 3 बजकर 54 मिनट पर आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई। झटके महसूस होते ही लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए।

नुकसान की कोई सूचना नहीं
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मॉलॉजी (NCS) के मुताबिक, भूकंप की गहराई 150 किलोमीटर थी, जो अपेक्षाकृत अधिक मानी जाती है। राहत की बात यह है कि अब तक किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।

राजस्थान में भी महसूस हुए थे झटके
इससे पहले बुधवार को राजस्थान के खैरताल-तिजारा क्षेत्र में भी भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता 3.0 दर्ज की गई थी। यह भूकंप जमीन से महज 3 किलोमीटर की गहराई पर आया था, जिसके कारण स्थानीय लोगों ने इसे साफ महसूस किया।

क्यों आते हैं भूकंप?
विशेषज्ञों के अनुसार, पृथ्वी की सतह कई टेक्टोनिक प्लेट्स में विभाजित है। जब ये प्लेटें आपस में टकराती हैं, खिसकती हैं या अलग होती हैं, तो उनके बीच तनाव पैदा होता है। यही तनाव जब अचानक रिलीज होता है, तो भूकंप के रूप में झटके महसूस होते हैं।

फिलहाल स्थिति सामान्य
लेह में आए इस भूकंप के बाद प्रशासन सतर्क है, हालांकि स्थिति पूरी तरह सामान्य बताई जा रही है। लोगों से अफवाहों से बचने और सतर्क रहने की अपील की गई है।

Click to Un-Mute
WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS