भरतपुर में सनसनी: पत्नी को गोली मारकर पति ने खुद को मारी गोली, पति की मौत, पत्नी गंभीर

भरतपुर (राजस्थान):
जिले के रूपवास थाना क्षेत्र के सिंघावली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक युवक ने अपनी पत्नी को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। इस घटना में पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।

क्या है पूरा मामला?
पुलिस के अनुसार, आगरा जिले के बरुअर निवासी राघवेंद्र (31) अपनी पत्नी राधिका (28) के मायके सिंघावली गांव पहुंचा था। उस समय घर में राधिका की चचेरी बहन का लगन कार्यक्रम चल रहा था। राघवेंद्र ने राधिका को कार्यक्रम से बुलाकर एक कमरे में ले गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।

कुछ ही देर बाद कमरे से गोली चलने की आवाज आई, जिससे परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो दोनों खून से लथपथ पड़े थे।

पति की मौत, पत्नी जिंदगी की जंग लड़ रही
परिजनों ने तुरंत दोनों को बाहर निकाला, लेकिन राघवेंद्र की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। वहीं राधिका को गंभीर हालत में रूपवास अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

चार साल पहले हुई थी शादी
बताया जा रहा है कि राघवेंद्र और राधिका की शादी करीब चार साल पहले हुई थी और उनका एक तीन साल का बेटा भी है। घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

पुलिस जांच में जुटी
रूपवास थाना अधिकारी विनोद मीणा के मुताबिक, मौके से देसी कट्टा बरामद कर लिया गया है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और मामले की गहराई से जांच जारी है।

आवाज प्लस के लिए
यह घटना पारिवारिक रिश्तों में छिपे तनाव और हिंसा की गंभीर तस्वीर पेश करती है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आखिर किन परिस्थितियों में इस वारदात को अंजाम दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS