ईरान के शॉपिंग सेंटर में भीषण आग, 8 की मौत; 36 लोग घायल

तेहरान के पास अंडीशे शहर स्थित अरघवान शॉपिंग सेंटर में मंगलवार को भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 36 लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

राज्य टीवी आईआरआईबी की रिपोर्ट के मुताबिक, आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें मामले की जांच में जुटी हैं। टीवी फुटेज में देखा गया कि मल्टीस्टोरी इमारत से काले धुएं के बड़े-बड़े गुबार उठ रहे थे और फायर ब्रिगेड के जवान घंटों मशक्कत कर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे थे।

बताया जा रहा है कि घटना के समय शॉपिंग सेंटर में काफी संख्या में लोग मौजूद थे, जिसके चलते राहत और बचाव अभियान तेजी से चलाया गया। अधिकारियों ने साफ किया है कि फिलहाल इस आग का किसी युद्ध या हालिया तनाव से संबंध होने के संकेत नहीं मिले हैं। गौरतलब है कि ईरान और अमेरिका के बीच पिछले करीब तीन हफ्तों से नाजुक संघर्षविराम लागू है।

Awaz Plus

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS