IPL 2026 Playoffs Venue Confirm! Ahmedabad में होगा फाइनल, धर्मशाला-मुल्लांपुर को भी बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बीसीसीआई ने प्लेऑफ मुकाबलों के वेन्यू लगभग तय कर दिए हैं। सबसे बड़ी खबर यह है कि इस बार आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के भव्य Narendra Modi Stadium में खेला जाएगा। वहीं बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम को प्लेऑफ की मेजबानी नहीं मिली है।

आईपीएल 2026 का लीग चरण 24 मई को खत्म होगा। आखिरी दिन दो बड़े मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा, जबकि दूसरा मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा।

इसके बाद शुरू होगा प्लेऑफ का रोमांच। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहला क्वालीफायर धर्मशाला के HPCA Stadium में खेला जाएगा। वहीं एलिमिनेटर और दूसरा क्वालीफायर न्यू चंडीगढ़ के Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium में आयोजित होंगे।

सूत्रों के अनुसार, कुछ राजनीतिक कारणों की वजह से बेंगलुरु को इस बार प्लेऑफ मुकाबलों की मेजबानी नहीं दी गई। हालांकि बीसीसीआई की ओर से इस पर आधिकारिक बयान अभी सामने नहीं आया है।

अब क्रिकेट फैंस की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि कौन-सी चार टीमें प्लेऑफ में जगह बनाएंगी और कौन बनेगा आईपीएल 2026 का नया चैंपियन।

Click to Un-Mute
WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS