बिहार में सम्राट चौधरी कैबिनेट का विस्तार, निशांत कुमार की एंट्री से बढ़ी सियासी हलचल

पटना के गांधी मैदान में गुरुवार को बिहार की सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा कैबिनेट विस्तार हुआ। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत एनडीए के कई दिग्गज नेता शामिल हुए।

इस मंत्रिमंडल विस्तार में बीजेपी, जेडीयू, एलजेपी (रामविलास), HAM और RLM के नेताओं को मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई। सबसे ज्यादा चर्चा नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के मंत्री बनने को लेकर रही। पहली बार सक्रिय राजनीति में आए निशांत कुमार ने जेडीयू कोटे से मंत्री पद की शपथ ली।

बीजेपी कोटे से विजय कुमार सिन्हा, दिलीप जायसवाल, राम कृपाल यादव, नीतीश मिश्रा और श्रेयसी सिंह जैसे नेताओं को कैबिनेट में जगह मिली। वहीं जेडीयू की तरफ से श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, मदन सहनी, जमा खान और शीला मंडल को मंत्री बनाया गया।

एलजेपी (रामविलास) से संजय पासवान और संजय सिंह मंत्री बने, जबकि HAM से संतोष सुमन और RLM से दीपक प्रकाश को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह कैबिनेट विस्तार आगामी चुनावों और जातीय समीकरणों को ध्यान में रखकर किया गया है, ताकि एनडीए सभी वर्गों को साध सके।

Click to Un-Mute
WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS