नालंदा में नींबू तोड़ने पर बच्चे की हत्या, गांव में भड़की हिंसा

बिहार के नालंदा जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जिले के सकरावा गांव में सिर्फ एक नींबू तोड़ने के विवाद में 12 वर्षीय शुभम कुमार की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया और दो समुदायों के बीच जमकर रोड़ेबाजी व हंगामा हुआ।

जानकारी के मुताबिक, शुभम कुमार ने गांव में गोरे खान के घर के बाहर लगे नींबू के पेड़ से एक नींबू तोड़ लिया था। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर गोरे खान के दोनों बेटों ने बच्चे को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण शुभम की मौके पर ही मौत हो गई।

मासूम की मौत की खबर मिलते ही गांव में आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने कई वाहनों में तोड़फोड़ की और आरोपी पक्ष के घर पर पथराव किया। करीब आधे घंटे तक गांव रणक्षेत्र में तब्दील रहा। हालात बिगड़ते देख पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस दौरान कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। मौके पर एसपी, डीएसपी, एसडीएम, डीडीसी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी कैंप कर रहे हैं। पुलिस ने अब तक 12 लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

घटना के बाद पूरे इलाके में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने निर्दोष लोगों पर भी लाठीचार्ज किया, जबकि प्रशासन शांति व्यवस्था बनाए रखने की बात कह रहा है।

#Nalanda #Bihar #CrimeNews #ShubhamKumar #BreakingNews #AwazPlus #NalandaViolence #BiharCrime #JusticeForShubham

Click to Un-Mute
WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS