अखिलेश यादव के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, प्रतीक यादव का निधन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav के परिवार से बेहद दुखद खबर सामने आई है। उनके छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार सुबह लखनऊ में निधन हो गया। प्रतीक यादव, सपा संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री Mulayam Singh Yadav और साधना गुप्ता के बेटे थे।

जानकारी के मुताबिक प्रतीक यादव पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। बुधवार तड़के अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।

प्रतीक यादव, बीजेपी नेता Aparna Yadav के पति थे। दोनों की एक बेटी भी है। पिछले कुछ समय से दोनों के रिश्तों में खटास और तलाक की खबरें चर्चा में थीं, लेकिन हाल ही में मार्च महीने में परिवार के साथ आइसलैंड ट्रिप की तस्वीरों ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया था।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में प्रतीक यादव अपनी पत्नी और बेटी के साथ स्विमिंग पूल में खुशहाल पल बिताते नजर आए थे। किसी को अंदाजा नहीं था कि परिवार के साथ बिताई गई यह ट्रिप उनकी आखिरी याद बन जाएगी।

प्रतीक यादव के अचानक निधन से यादव परिवार और समर्थकों में शोक की लहर है। सूत्रों के अनुसार उनके शरीर पर चोट के निशान मिलने की बात भी सामने आई है। मामले को देखते हुए पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके लिए चार डॉक्टरों की टीम गठित की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति साफ हो सकेगी।

#PrateekYadav #AkhileshYadav #SamajwadiParty #Lucknow #AparnaYadav #BreakingNews #AwazPlus

Click to Un-Mute
WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS