डा. लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में हिंदी दिवस का सफल आयोजन

लखनऊ, 17 सितम्बर 2025।

डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (आर.एम.एल.आई.एम.एस.), लखनऊ के फिजियोलॉजी विभाग में हिंदी दिवस समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्थान निदेशक प्रो. (डॉ.) सी.एम. सिंह मुख्य संरक्षक रहे। सह-संरक्षक के रूप में प्रो. (डॉ.) विक्रम सिंह (मुख्य चिकित्सा अधीक्षक), प्रो. (डॉ.) प्रद्युम्न सिंह (डीन), प्रो. (डॉ.) अरविन्द कुमार सिंह (चिकित्सा अधीक्षक) तथा डॉ. शुभ्रत चंद्रा (कार्यपालक अधिष्ठाता) मौजूद रहे।

समारोह की अध्यक्षता प्रो. (डॉ.) रजनी बाला जसरोटिया, विभागाध्यक्ष, फिजियोलॉजी विभाग ने की। आयोजन परामर्शदात्री मंडल में प्रो. (डॉ.) सुनीता तिवारी, डॉ. विभा गंगवार और डॉ. मनीष वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत भाषण से हुआ, जिसे आयोजन समिति की सचिव डॉ. विदुषी सिंह (सहायक आचार्य, फिजियोलॉजी विभाग) ने प्रस्तुत किया। सम्पूर्ण संचालन सह-आयोजन सचिव डॉ. शिवम वर्मा ने किया।

इस आयोजन में 32 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ. निधि आनंद (पैथोलॉजी विभाग), डॉ. विनीता शुक्ला (सामुदायिक चिकित्सा विभाग) समेत अनेक प्राध्यापकों ने काव्य पाठ और साहित्यिक प्रस्तुतियों से समारोह को जीवंत बना दिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य चिकित्सा शिक्षा एवं शोध में हिंदी भाषा के संवर्धन और प्रसार को बढ़ावा देना था। सभी अतिथियों को सम्मान स्वरूप प्रसिद्ध हिंदी साहित्यकारों की पुस्तकें भेंट की गईं।

समारोह को सफल और यादगार बनाने में निदेशक महोदय व विभागाध्यक्ष के मार्गदर्शन के साथ-साथ पूरे फिजियोलॉजी विभाग का विशेष योगदान रहा।

✍️ नैमिष प्रताप सिंह
दैनिक आवाज़ प्लस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp icon
AWAZ PLUS
Contact us!
Phone icon
AWAZ PLUS