लखनऊ/भोपाल: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। मध्य प्रदेश में नर्सिंग ऑफिसर और सिस्टर ट्यूटर के पदों पर बंपर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज, 6 अप्रैल 2026 से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2317 पदों को भरा जाएगा, जिनमें नर्सिंग ऑफिसर के 2099 पद और सिस्टर ट्यूटर के 218 पद शामिल हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है, जबकि आवेदन में सुधार (करेक्शन) की अंतिम तिथि 25 अप्रैल 2026 है।
ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार निम्नलिखित आसान स्टेप्स के जरिए आवेदन कर सकते हैं—
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं
- होमपेज पर संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें
- नए यूजर पहले रजिस्ट्रेशन करें
- इसके बाद आवेदन फॉर्म भरें
- फॉर्म सबमिट करने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें
- अंत में प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें
शैक्षणिक योग्यता
- नर्सिंग ऑफिसर: मान्यता प्राप्त संस्थान से B.Sc नर्सिंग या GNM डिप्लोमा, साथ ही मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य
- सिस्टर ट्यूटर: B.Sc नर्सिंग या पोस्ट बेसिक B.Sc नर्सिंग उत्तीर्ण, साथ में कम से कम 1 वर्ष का अनुभव
आयु सीमा
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 40-45 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है (आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी)।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें और ताजा अपडेट के लिए वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
(आवाज़ प्लस)
