कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपनी छठी उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। इस सूची में कोलकाता पोर्ट विधानसभा सीट (158) से राकेश सिंह को उम्मीदवार घोषित किया गया है। उल्लेखनीय है कि राकेश सिंह को कलकत्ता हाई कोर्ट से महज दो दिन पहले ही जमानत मिली है।

राजनीतिक हलकों में पहले से ही चर्चा थी कि बीजेपी उन्हें इस सीट से चुनाव मैदान में उतार सकती है। अब पार्टी ने आधिकारिक ऐलान कर इन अटकलों पर मुहर लगा दी है। इस सीट पर राकेश सिंह का मुकाबला तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ नेता फिरहाद हकीम से होगा, जिससे मुकाबला काफी दिलचस्प माना जा रहा है।
गिरफ्तारी का मामला
राकेश सिंह को हाल ही में कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। हालांकि, कलकत्ता हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद उनके चुनाव लड़ने का रास्ता साफ हो गया।
सभी 294 सीटों पर मैदान में बीजेपी
बीजेपी इस बार पश्चिम बंगाल की सभी 294 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। छठी सूची जारी होने के साथ ही पार्टी ने अपने सभी उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।
आवाज़ प्लस के लिए
राज्य में बीजेपी और टीएमसी के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिल रहा है। ऐसे में कोलकाता पोर्ट सीट पर राकेश सिंह और फिरहाद हकीम के बीच टक्कर पर सभी की नजरें टिकी हैं।
